भारतीय रेल द्वारा आगामी त्यौहारों पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें मध्य रेलवे से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होकर पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल
गाड़ी संख्या 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 26.09.2025 से 28.11.2025 तक रात्रि 22:30 बजे छत्रपति शिवजी महराज टर्मिनस स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 27.09.2025 से 29.11.2025 तक दोपहर 09:15 बजे गोरखपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मध्यरात्रि 00:40 बजे छत्रपति शिवजी महराज टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव
दादर सेन्ट्रल, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद।
पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल
गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 27.09.2025 से 30.11.2025 तक पुणे से प्रातः 06:50 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सायं 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 28.09.2025 से 01.12.2025 तक गोरखपुर से शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मध्यरात्रि 03:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव
दौंड कोर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती।
नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24.09.2025 से 26.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:40 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन गुरुवार रात 21:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01208 समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25.09.2025 से 27.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को रात्रि 23:45 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन शनिवार को सुबह 07:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।
ठहराव : बैतूल, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर।
एलटीटी-दानापुर-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01017 एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27.09.2025 से 01.12.2025 तक सोमवार एवं शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन मंगलवार एवं रविवार को रात 22:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01018 दानापुर-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29.09.2025 से 03.12.2025 तक बुधवार एवं सोमवार को दानापुर से मध्यरात्रि 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन गुरुवार एवं मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ठहराव
ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, *इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, उरई, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।
एलटीटी-मऊ-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01123 एलटीटी-मऊ द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26.09.2025 से 30.11.2025 तक शुक्रवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रविवार एवं मंगलवार को प्रातः 05:35 बजे मऊ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01124 मऊ-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28.09.2025 से 02.12.2025 तक रविवार एवं मंगलवार को मऊ से सुबह 07:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सोमवार एवं बुधवार को रात 22:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ठहराव
ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, उरई, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, जौनपुर एवं औंड़िहार जंक्शन।
एलटीटी-बनारस-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 01051 एलटीटी-बनारस द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24.09.2025 से 27.11.2025 तक बुधवार एवं गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन शुक्रवार एवं शनिवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे बनारस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01052 बनारस-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26.09.2025 से 29.11.2025 तक शुक्रवार एवं शनिवार को बनारस से सुबह 06:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन शनिवार एवं रविवार को सायं 16:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ठहराव
ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, उरई, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्ज़ापुर एवं वाराणसी।











