Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरनई रेलगाड़ी: काचीगुडा-भगत की कोठी के बीच चलेगी नियमित ट्रेन, देखें टाइम...

नई रेलगाड़ी: काचीगुडा-भगत की कोठी के बीच चलेगी नियमित ट्रेन, देखें टाइम टेबल

भारतीय रेल द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते गाड़ी संख्या 17605/17606 काचीगुडा-भगत की कोठी-काचीगुडा के मध्य नई ट्रेन संचालन का निर्णय लिया गया है। आज 19 जुलाई 2025 को गाड़ी संख्या 07615 काचीगुडा-भगत की कोठी को उद्धघाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी एवं गाड़ी संख्या 17605/17606 काचीगुडा-भगत की कोठी-काचीगुडा की नियमित चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 07615 काचीगुडा-भगत की कोठी उद्धघाटन स्पेशल ट्रेन

उद्घाटन विशेष सेवा आज 19 जुलाई 2025 को काचीगुडा से शाम 17:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग के स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन इटारसी दोपहर 13:10 बजे, नर्मदापुरम 13:38 बजे, रानी कमलापति 15:25 बजे एवं संत हिरदाराम नगर 16:10 बजे पहुँचकर तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुँचेगी। 

गाड़ी संख्या 17605 काचीगुडा-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन

गाड़ी संख्या 17605 काचीगुडा-भगत की कोठी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन 20 जुलाई 2025 से प्रतिदिन काचीगुडा से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर मार्ग के स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन इटारसी रात 20:55 बजे, नर्मदापुरम 21:22 बजे पहुँचकर तीसरे दिन रानी कमलापति मध्य रात्रि 00:25 बजे, संत हिरदाराम नगर 01:15 बजे एवं सीहोर 01:41 बजे पहुँचकर और रात 20:00 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुडा एक्सप्रेस ट्रेन

गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुडा नियमित एक्सप्रेस ट्रेन 22 जुलाई 2025 से प्रतिदिन भगत की कोठी से रात 22:30 बजे प्रस्थान कर मार्ग के स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन संत हिरदाराम नगर शाम 16:30 बजे, रानी कमलापति 17:10 बजे, नर्मदापुरम 19:08 बजे एवं इटारसी रात 19:40 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन दोपहर 15:40 बजे काचीगुडा स्टेशन पहुँचेगी। 

ट्रेन का ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में निज़ामाबाद, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, मक्सी, उज्जई, रतलाम, जौरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडग़ढ़, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ एवं पाली मारवाड़ स्टेशन पर रुकेगी। 

ट्रेन की कोच संरचना

इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 7 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 2 जनरेटर कार सहित 22 कोच होंगे।

Related Articles

Latest News