Tuesday, May 19, 2026
Homeखास खबरजोगबनी-कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस में बढ़ी आरक्षित कोचों की संख्या

जोगबनी-कोलकाता चितपुर एक्सप्रेस में बढ़ी आरक्षित कोचों की संख्या

अररिया (हि.स.)। ईस्टर्न रेलवे द्वारा संचालित जोगबनी और कोलकाता के बीच संचालित हो रही त्रिसाप्ताहिक गाड़ी संख्या 13159/13160 में स्थायी रूप से 3 एसी श्रेणी का 1 एवं स्लीपर श्रेणी के 2 कोच जोड़ा गया है।

जानकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक द्वारा प्राप्त अधिसूचना के आलोक में रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य बछराज राखेचा एवं विनोद सरावगी द्वारा देते हुए बताया गया कि आगामी 9 मई से कोलकाता से आने वाली 13159 तथा 10 मई को जोगबनी से कोलकाता जाने वाली 13160 चित्तपुर एक्सप्रेस में अब कोचों की कुल संख्या 24 हो जाएगी।

वर्तमान में चल रही इस ट्रेन में 21 कोच लगते थे। इस ट्रेन का संशोधित कोच समायोजन अब इस प्रकार होगा द्वितीय कम तृतीय श्रेणी एसी के दो कोच ,तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोच, स्लीपर श्रेणी के 11 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 एवं 2 एसएलआर।इस प्रकारकोचों की कुल संख्या 24 होगी।

Related Articles

Latest News