Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरएलटीटी-कानपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, समय सारिणी में भी...

एलटीटी-कानपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, समय सारिणी में भी हुआ बदलाव

भारतीय रेल प्रशासन द्वारा रेलयात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों के संचालन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपूर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र विस्तारित एवं संचालन समय में आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही अब यह स्पेशल ट्रेन उत्तर मध्य रेल पर आंशिक संचालन समय संशोधन के साथ चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन के विस्तार से पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी के स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 04151 कानपूर सेंट्रल-एलटीटी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04151 कानपूर सेंट्रल-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन से 04 जुलाई 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक 26 फेरों के लिए चलती रहेगी।

गाड़ी संख्या 04152 एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04152 एलटीटी-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को एलटीटी स्टेशन से 05 जुलाई 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक 26 फेरों के लिए किया जा रहा है।

ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रायगराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी एवं भुसावल स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

Related Articles

Latest News