Homeखास खबरPM COE Mahakoshal : जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष इकाई...

PM COE Mahakoshal : जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर

जबलपुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल महाविद्यालय, जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्राम भीटा, ग्राम पंचायत बिलखरवा में आयोजित किया गया।

शिविर में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में एवं प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहें साथ ही डॉ. रविश ताजिर तमन्ना एवं डॉ. उमा भारती धुर्वे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने सात दिवसीय शिविर को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण एवं सामाजिक दायित्वबोध का सशक्त माध्यम बताते हुए स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रो. अरुण शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि एनएसएस में विद्यार्थी सामाजिक कार्यों के द्वारा लोगों की सेवा कर सकते हैं, एनएसएस से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य, साहस, सकारात्मक स्वभाव का विकास होता है। विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल का विकास होता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवचंद वल्के (छात्र इकाई) एवं डॉ अंजली कनौजिया (छात्रा इकाई) ने स्वयंसेवकों को समर्पण एवं निष्ठा के साथ समाजसेवा हेतु प्रेरित किया।

सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को परेड सिखाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक परिचर्चा, खेलकूद ,जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Related Articles

Latest News