गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज हम गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा-
गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!
आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।







![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



