Wednesday, April 15, 2026
Homeखास खबरपश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी विशेष पूजा स्पेशल रेलगाड़ियां

पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी विशेष पूजा स्पेशल रेलगाड़ियां

भारतीय रेल द्वारा आगामी त्यौहारों पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेनें उत्तर पश्चिम रेलवे से प्रारम्भ या टर्मिनेट होकर पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

अजमेर–रांची–अजमेर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात्रि 23:05 बजे अजमेर स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रविवार को सुबह 07:30 बजे रांची स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 09:15 बजे राँची स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सोमवार सायं 18:35 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी।

ठहराव

किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबरा गूगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी एवं लोहरदगा।

हिसार–खड़की–हिसार स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04725 हिसार–खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 12.10.2025 से 09.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को हिसार से प्रातः 05:50 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10:15 बजे खड़की पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04726 खड़की–हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 13.10.2025 से 10.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार को खड़की से शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन मंगलवार को रात 22:25 बजे हिसार पहुंचेगी।

ठहराव

सादुलपुर जंक्शन, लोहारू, चिरावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोणावळा और चिंचवड।

बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 13:30 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन रविवार रात 19:00 बजे साईनगर शिर्डी पहुंचेगी

गाड़ी संख्या 04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को सायं 19:35 बजे साईनगर शिर्डी से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन प्रातः05:00 बजे बीकानेर पहुंचेगी

ठहराव

श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़ जंक्शन, चूरू जंक्शन, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, ढेहर का बालाजी, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमण्डी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल एवं मनमाड।

Related Articles

Latest News