Friday, April 17, 2026
Homeखास खबरRail News : कटनी में मालगाड़ी हादसे से ये गाडिय़ां भी प्रभावित,...

Rail News : कटनी में मालगाड़ी हादसे से ये गाडिय़ां भी प्रभावित, संपर्क क्रांति का मार्ग बदला, मेमू आंशिक रद्द

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मण्डल में न्यू कटनी जंक्शन ए केबिन के यार्ड के पास दिनाँक 07.03.2026 को लगभग सुबह 10:30 बजे एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बों के अवपथन के चलते अप एन्ड डाउन डायरेक्शन में न्यू कटनी जंक्शन ए केबिन से गुजरने वाली कुछ रेलगाडिय़ाँ आंशिक रूप से प्रभावित हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।

संपर्क क्रांति का मार्ग परिवर्तित

1- गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जो प्रारम्भिक स्टेशन दुर्ग से 07 मार्च को चलकर मार्ग से होते हुए वाया झलवारा-एनकेजे-मझगवां फाटक ग्रेड सेपरेटर मार्ग से होकर गंतव्य को जाएगी।

शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरजिनेट रेलगाडिय़ां

2- गाड़ी संख्या 61604 बरगवां-कटनी मेमू ट्रेन 07 मार्च को कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया है। अर्थात कटंगी खुर्द से कटनी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

3- गाड़ी संख्या 61603 कटनी-बरगवां मेमू ट्रेन 08 मार्च 2026 को कटंगी खुर्द रेलवे स्टेशन से शार्ट ओरजिनेट किया गया है। अर्थात कटनी से कटंगी खुर्द के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

Related Articles

Latest News