Tuesday, April 14, 2026
Homeखास खबररेलयात्रियों के लिए रेलवे लाया राउंड ट्रिप पैकेज: किराये में छूट के...

रेलयात्रियों के लिए रेलवे लाया राउंड ट्रिप पैकेज: किराये में छूट के साथ आसान होगा सफर

SHABD, नई दिल्ली: भारतीय रेल ने त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने और रेलयात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक नई “राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश” योजना लागू करने का फैसला लिया है। यह योजना 14 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है।

भारतीय रेल ने त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक नई “राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश” योजना लागू करने का फैसला लिया है। इस योजना के तहत, जो यात्री अपनी आने-जाने की टिकट एक साथ बुक करेंगे, उन्हें वापसी यात्रा के किराए के बेस फेयर पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह योजना 14 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है। आगे की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच और वापसी यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होनी चाहिए। दोनों टिकट एक ही यात्री, एक ही क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी के लिए होंगी। केवल कन्फर्म टिकट पर ही छूट मिलेगी। यह सुविधा सभी ट्रेनों (विशेष ट्रेनों सहित) में उपलब्ध होगी, लेकिन फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों में नहीं।

इस योजना में टिकट का रिफंड, संशोधन या अन्य रियायतें (पास, वाउचर आदि) मान्य नहीं होंगी। बुकिंग केवल एक ही माध्यम से करनी होगी, या तो ऑनलाइन या फिर स्टेशन आरक्षण काउंटर से। रेल मंत्रालय ने सभी जोनों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ उठा सकें।

Related Articles

Latest News