Saturday, April 18, 2026
Homeखास खबरपुनर्विकास कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट में हुआ परिवर्तन

पुनर्विकास कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट में हुआ परिवर्तन

रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल के कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किए जाने के कारण में प्लेटफार्म संख्या 2 पर 10 सितम्बर 2025 से 04 अक्टूबर 2025 तक 25 दिनों की अवधि में कुछ गाड़ियों के संचालन में आंशिक परिवर्तन एवं मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

स्थान परिवर्तित ट्रेनें

गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा एक्सप्रेस 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 61621 कोटा–सवाई माधोपुर मेमू 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी तथा कोटा-सोगरिया के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। (सोगरिया स्टेशन पर प्रस्थान समय रात 19:25 बजे)

गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस 09.09.2025 से 03.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा एक्सप्रेस 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू 10.09.2025 से 04.10.2025 तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया–कोटा के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियाँ

गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 10.09.2025 से 03.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यरात्रि 02:10/02:20 बजे)

गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 10.09.2025 से 04.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:30/23:40 बजे)

गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 10.09.2025 से 03.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सोगरिया–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय प्रातः 06:35/06:45 बजे)

गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 10.09.2025 से 04.10.2025 तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होगी। (सोगरिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 21:50/22:00 बजे)

Related Articles

Latest News