Wednesday, March 11, 2026
Homeखास खबरआत्मनिर्भर भारत: भारतीय सेना ने खरीदे 212 अत्याधुनिक टैंक ट्रांसपोर्टर

आत्मनिर्भर भारत: भारतीय सेना ने खरीदे 212 अत्याधुनिक टैंक ट्रांसपोर्टर

SHABD, नई दिल्ली: भारतीय सेना ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत 212 अत्याधुनिक 50 टन टैंक ट्रांसपोर्टर ट्रेलरों की खरीद की है। इसके लिए मेसर्स एक्सिसकेड्स एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 223.95 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। 

बता दें कि T-90 और T-72 टैंक का वजन 35 से 40 टन के बीच होता है। अब इन ट्रांसपोर्टर ट्रेलरों का इस्तेमाल इनकी मूवमेंट को और तेज बना देगा। 1 अगस्त 2025 को इस खरीद को ‘बाय इंडिया’ के तहत किया गया है। ये नेक्स्ट जेनेरेशन ट्रेलर हाइड्रोलिक/न्यूमेटिक लोडिंग रैंप और स्टीयरेबल एवं लिफ्टेबल एक्सल से लैस हैं, जो अलग-अलग चुनौतीपूर्ण इलाकों में टैंकों और अन्य बख्तरबंद वाहनों को तेज और सुरक्षित तरीके से मूव करने में सक्षम बनाएंगे। 

यह स्वदेशी खरीद न केवल भारतीय रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगी, बल्कि निरंतर रोजगार सृजन का भी वादा करती है। यह भारतीय सेना द्वारा आत्मनिर्भरता को मज़बूत करने और भविष्य की चुनौतियों के लिए मज़बूत क्षमताएँ निर्मित करने के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।

Related Articles

Latest News