भारतीय रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य एक-एक ट्रिप एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।
गाड़ी संख्या 01704 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01704 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रविवार 10 अगस्त 2025 को रीवा स्टेशन से शाम 18:45 बजे प्रस्थान कर, 19:50 बजे सतना, 20:23 बजे मैहर, 21:40 बजे कटनी मुड़वारा, 23:05 बजे दमोह, मध्यरात्रि 00:10 बजे सागर, 1:55 बजे बीना, 3:00 बजे विदिशा और भोर में 4:40 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 01703 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01703 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सोमवार 11 अगस्त 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 6:20 बजे प्रस्थान कर, 7:23 बजे विदिशा, 9:50 बजे बीना, 10:45 बजे सागर, 12:00 बजे दमोह, दोपहर 14:10 कटनी मुड़वारा, 17:00 बजे मैहर, 18:10 बजे सतना और रात 19:30 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।











