Sunday, December 7, 2025
Homeखास खबरदिवाली पर सोगरिया-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिवाली पर सोगरिया-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेल के पश्चिम मध्य रेल ने दिवाली पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सोगारिया से प्रस्थान कर बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 09817 सोगारिया-दानापुर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09817 सोगारिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार 16 अक्टूबर 2025 को एक्सप्रेस ट्रेन सोगारिया स्टेशन से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर, बारां 23:53 बजे, पहुंचकर अगले दिन सालपुरा मध्यरात्रि 00:28 बजे, छबड़ा गुगोर 00:48 बजे, रूठियाई 01:50 बजे, गुना 02:20 बजे, अशोक नगर 03:05 बजे, सागर 05:35 बजे, दमोह 06:45 बजे, कटनी 08:00 बजे, मैहर 09:40 बजे, सतना 11:00 बजे पहुँचकर और शुक्रवार को रात्रि 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-सोगारिया स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगारिया स्पेशल ट्रेन शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर स्टेशन से मध्य रात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी सुबह 08:35 बजे, सतना दोपहर 12:55 बजे, मैहर 13:25 बजे, कटनी 14:30 बजे, दमोह 16:20 बजे, सागर 17:30 बजे, अशोक नगर रात 19:38 बजे, गुना 20:55 बजे, रूठियाई 21:48 बजे, छबड़ा गुगोर 22:18 बजे, सालपुरा 22:33 बजे, बारां 23:13 बजे पहुंचकर और रविवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगारिया स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कम्पोजीशन

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

ठहराव

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News