Homeखास खबरपुणे-दानापुर के बीच विशेष किराये पर रोजाना चलेगी स्पेशल ट्रेन

पुणे-दानापुर के बीच विशेष किराये पर रोजाना चलेगी स्पेशल ट्रेन

आगामी त्यौहारों दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पूजा को देखते हुए भारतीय रेल ने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत मध्य रेल से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01449/01450 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगी।

पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01449 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी में सुबह 06:10 बजे, जबलपुर में सुबह 09:55 बजे, सतना में दोपहर 12:30 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए और तीसरे दिन मध्यरात्रि 02:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 दानापुर से पुणे स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 2 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दानापुर स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी दोपहर 12:55 बजे, सतना में रात 20:25 बजे, जबलपुर में रात 22:55 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 02:35 बजे पहुंचकर और दूसरे  दिन शाम को 18:15 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।

ट्रेन के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News