Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरअहमदाबाद-पटना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, राजस्थान-यूपी के रेलयात्रियों को मिलेगा...

अहमदाबाद-पटना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, राजस्थान-यूपी के रेलयात्रियों को मिलेगा लाभ

Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली रेलयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने भारतीय रेलवे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है।

गाड़ी संख्या 09457 साबरमती-पटना समर स्पेशल ट्रेन

इसी के तहत अहमदाबाद-पटना के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09457 साबरमती-पटना समर स्पेशल ट्रेन 4 जून 2025 से 25 जून 2025 तक अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से प्रत्येक बुधवार 18:10 बजे रवाना होकर शुक्रवार 01:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09458 पटना-साबरमती समर स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09458 पटना-साबरमती समर स्पेशल ट्रेन 6 जून 2025 से 27 जून 2025 तक पटना से प्रत्येक शुक्रवार को 4:30 बजे रवाना होकर शनिवार को 14:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

ठहराव

यह समर स्पेशल ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाघ्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News