Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली रेलयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने भारतीय रेलवे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है।
इसी के तहत गाड़ी संख्या 07419 चर्लपल्ली-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन 31 मई से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को चर्लपल्ली स्टेशन से 15:20 बजे चलकर सोमवार को 1:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन 2 से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से 14:00 बजे चलकर मंगलवार को 23:40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
ये समर स्टेशन ट्रेन अपने रूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी के 2, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 3, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 2 एवं एसएलआर के 2 कोच होंगे।











