Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरझाँसी-पुणे-झाँसी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, एमपी-यूपी के रेलयात्रियों को मिलेगा...

झाँसी-पुणे-झाँसी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, एमपी-यूपी के रेलयात्रियों को मिलेगा लाभ

भारतीय रेल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों के संचालन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01922/01921 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

इस स्पेशल ट्रेन के विस्तार से पश्चिम मध्य रेल के बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी के स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 01922 झाँसी-पुणे स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से 02 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 27 फेरों के लिए चलती रहेगी।

गाड़ी संख्या 01921 पुणे-झाँसी स्पेशल ट्रेन 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को पुणे स्टेशन से 03 जुलाई 2025 से 01 जनवरी 2026 तक 27 फेरों के लिए किया जा रहा है।

ठहराव

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहमदनगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन पर ठहराव लेती है।

Related Articles

Latest News