Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरSummer Special Train: उत्तराखंड से पूर्वांचल एवं दिल्ली से बिहार के लिए...

Summer Special Train: उत्तराखंड से पूर्वांचल एवं दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी तीन समर स्पेशल ट्रेनें

मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तराखंड से पूर्वांचल व दिल्ली से बिहार के लिए तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। यह सभी साप्ताहिक ट्रेनें मुरादाबाद रेल मंडल में होकर गुजरेंगी।

इन रेलगाड़ियों का ठहराव मंडल के मुरादाबाद, हरिद्वार, बरेली, शाहजहांपुर, हापुड़, हरदोई स्टेशन पर होगा। आरक्षण के अलावा जनरल टिकट लेकर भी यात्री सफर कर सकेंगे। यह तीन ट्रेनें 8, 10 व 11 मई से चलेंगी। इनका संचालन जुलाई के मध्य तक होगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने रविवार को बताया कि गर्मी की छुट्टियों के लिए ट्रेनों में बुकिंग बढ़ रही है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अभी से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है।

उन्हाेंने बताया कि गाड़ी संख्या 04304-04303 योगनगरी ऋषिकेश-गोरखपुर 10 मई से 13 जुलाई तक, गाड़ी संख्या 04025-04026 दिल्ली-रक्सौल-दिल्ली 8 मई से 11 जुलाई तक तथा गाड़ी संख्या 04022-04021 नई दिल्ली-गोरखपुर नई दिल्ली 9 मई से 12 जुलाई तक होगा।

Related Articles

Latest News