Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 31 अगस्त 2025 को शुरूआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोना 1,04,950 रुपये से लेकर 1,05,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
वहीं आज 22 कैरेट सोना 96,200 रुपये से लेकर 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,05,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,04,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 96,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 96,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
चाँदी का भाव
दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत स्थिर है और चाँदी 1,21,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।










