Thursday, April 30, 2026
Homeखास खबरWCR : एलटीटी-समस्तीपुर जंक्शन-एलटीटी के मध्य एसी स्पेशल ट्रेन, इटारसी, जबलपुर होकर...

WCR : एलटीटी-समस्तीपुर जंक्शन-एलटीटी के मध्य एसी स्पेशल ट्रेन, इटारसी, जबलपुर होकर चलेगी

जबलपुर. रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एसी स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतब्य को जाएगी।

एलटीटी-समस्तीपुर जंक्शन-एलटीटी एसी स्पेशल ट्रेन (02-02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01043 एलटीटी से समस्तीपुर जंक्शन स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 24 फरवरी 2026 एवं होली के अवसर पर 03 मार्च 2026 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 23:45 बजे, पहुँचकर अगले दिन जबलपुर 03:10 बजे, सतना 07:10 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए रात्रि 23:45 बजे समस्तीपुर जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी। (02 सेवाएं)

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर जंक्शन से एलटीटी स्पेशल ट्रेन यात्रा मांग पर 26 फरवरी 2026 एवं होली के अवसर पर 05 मार्च 2026 को समस्तीपुर जंक्शन स्टेशन से 03:00 बजे प्रस्थान कर सतना 18:40 बजे, जबलपुर रात 22:15 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी 02:00 बजे पहुंचकर और सायं 16:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी। (02 सेवाएं)

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 03 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 बुफे पेन्ट्रीकार एवं 02 जनरेटरकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन एवं मुजफ़्फ़ऱपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News