Tuesday, June 24, 2025
Homeखास खबरआज का मौसम: मानसून के ठहराव से उत्तर भारत में लू का...

आज का मौसम: मानसून के ठहराव से उत्तर भारत में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बारिश का कहर

Weather Update Today: भारत में मौसम के दो रंग दिखाई दे रहे हैं। एक ओर जहां पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग (IMD) ने आज रविवार 8 जून 2025 को उत्तर भारत के 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 और 10 जून को लू चल सकती है। राजस्थान में तापमान 46°C तक पहुंच सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर के सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है।

मानसून की स्थिति

देश में 10 दिन सेमानसून की गति थम सी गई है, मानसून 8 जून तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश तक पहुँच चुका है। मौसम विभाग ने 12 जून से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून से मध्य भारत में मानसून सक्रिय होगा, इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में प्री-मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है।

अगले दो दिन के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 9 जून को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान में हीटवेव चलेगी, वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। इसी तरह 10 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Latest News