Friday, April 24, 2026
Homeसाहित्यधनतेरस का शुभ संदेश: डॉ. निशा अग्रवाल

धनतेरस का शुभ संदेश: डॉ. निशा अग्रवाल

डॉ. निशा अग्रवाल
शिक्षाविद, पाठयपुस्तक लेखिका
जयपुर, राजस्थान

धनतेरस का आया त्योहार,
हर घर में फैली उजियार।
धन की देवी का आह्वान,
समृद्धि लाए हर इंसान।

कुबेर के संग लक्ष्मी आएं,
धन-वैभव का आशीष बरसाएं।
सुख-समृद्धि और शांति का साथ,
भर दें जीवन में नया प्रकाश।

धन्वंतरि का पूजन खास,
स्वास्थ्य-संपत्ति सदा रहे पास।
आरोग्य का दीप जलाएं,
रोग-दुख को दूर भगाएं।

धातु खरीदें इस शुभ घड़ी,
स्वर्ण-रजत में चमक बढ़ी।
नए बर्तन और वस्त्र लाएं,
घर में मंगल घट भर जाए।

धनतेरस का यही संदेश,
रहे सदा जीवन में स्नेह।
धनतेरस का पर्व महान,
सुख-समृद्धि का हो वरदान।

Related Articles

Latest News