Tuesday, June 16, 2026
Homeजन-मनइतिहास के पन्नों में 3 फरवरीः प्रयागराज कुंभ-1954, भगदड़ और आंसू...!

इतिहास के पन्नों में 3 फरवरीः प्रयागराज कुंभ-1954, भगदड़ और आंसू…!

देश-दुनिया के इतिहास में 3 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख प्रयागराज कुंभ में हुए ह्रदयविदारक हादसे के रूप में भी याद की जाती है। तीन फरवरी, 1954 के कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर हुई भगदड़ में करीब 800 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि दो और तीन फरवरी की दरमियानी रात गंगा में अचानक पानी बढ़ गया। संगम किनारे साधु-संतों के आश्रम में पानी पहुंचने लगा। इससे लोग घबरा गए। देश की आजादी के बाद यह पहला कुंभ था। इस हादसे के पीछे कई वजह बताई जाती हैं। पहली, कुंभ मेला क्षेत्र काफी छोटा था। लोगों के स्नान के लिए घाट भी बहुत कम थे। भीड़ अधिक जमा होने की वजह से ये भगदड़ मची थी। इसके अलावा कहा जाता है कि कुंभ मेले में हाथी भड़क गया। इस वजह से भगदड़ मची।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1760ः सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को हराया।

1815ः विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विट्जरलैंड में खोला गया।

1916ः बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।

1925ः भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुंबई से कुर्ला के बीच शुरू।

1934ः पहली बार हवाई जहाज से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।

1942ः जावा पर पहला जापानी हवाई हमला।

1945ः रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत।

1954ः इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।

1970ः भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।

1972ः जापान के सप्पारो में (एशिया में पहली बार) शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन।

1988ः पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।

1999ः विश्व आर्थिक मंच की 29वीं वाषिक बैठक का दावोस में समापन।

2003ः भारत ने उजबेकिस्तान के साथ आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

2006ः मिस्र का जहाज अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।

2007ः इराक की राजधानी बगदाद के एक बाजार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।

2008ः रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार के बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।

2009ः अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी खरीदी।

2012ः सात भारतीय-अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब ।

2018ः भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।

जन्म

1929ः ओबेरॉय होटल समूह के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय।

1938ः फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान।

1952ः अभिनेत्री दीप्ति नवल।

1964ः भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन।

निधन

1969ः तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई।

2007ः असम के पूर्व राज्यपाल देवीदास ठाकुर।

2016ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़।

2018ः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुकुम सिंह।

Related Articles

Latest News