Friday, April 17, 2026
Homeजन-मनमहिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन बनाने की दिशा में बड़ी पहल

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन बनाने की दिशा में बड़ी पहल

जबलपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना’ के अंतर्गत उद्योग भवन में कार्यशाला आयोजित की गई।

बायपास संस्थान द्वारा रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर सनशाइन, जेएटीसीसी और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रोटरी क्लब की फाउंडर सदस्य शिखा पुराणिक ने क्लब की वैश्विक गतिविधियों की जानकारी दी और इस परियोजना के मिशन के साथ जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

परियोजना निदेशक विवेक दीक्षित ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मिशन के विजन और उद्देश्यों को साझा किया।

महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका को रेखांकित करते हुए महिला थाना प्रभारी  मंजू शर्मा ने महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी गीता शरद तिवारी ने पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा की शुरुआत घर से होनी चाहिए।

जेएटीसीसी के नोडल अधिकारी राजीव मिश्रा ने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर महिला हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने का आश्वासन दिया।

जिला समन्वयक दीप्ति ठाकुर ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से महिला यात्रियों की चुनौतियों और जेएटीसीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

नगर पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा)  रितेश शिव ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी घटनाओं को नजरअंदाज करना गलत है, क्योंकि यही आगे चलकर बड़ी घटनाओं का रूप लेती हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन विराग पुराणिक द्वारा किया गया।

अंत में रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर सनशाइन की अध्यक्ष  वर्षा गायकवाड ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Latest News