Sunday, March 15, 2026
Homeजन-मनरेल फाटक से टकराया पानी का टेंकर, ट्रेक पर फंसा रहा, जबलपुर-सोमनाथ...

रेल फाटक से टकराया पानी का टेंकर, ट्रेक पर फंसा रहा, जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस, मेमू ट्रेन रोकी गई

सागर। एमपी के सागर स्थित खुरई के खिमलासा रेलवे फाटक पर आज सुबह फाटक बंद करते समय एक पानी का टैंकर फाटक से टकरा गया। जिससे टैंकर का ट्रैक्टर रेल पटरियों पर जाकर फंस गया। इस घटना के चलते जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस को खुरई स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया। जबकि बीना-कटनी मेमू ट्रेन को बघोरा रेलवे स्टेशन पर करीब 15 मिनट तक खड़ा रखा गया।

बताया गया है कि ट्रेन नंबर 11465 सोमनाथ-जबलपुर राजकोट एक्सप्रेस के खुरई स्टेशन पहुंचने का संकेत मिल चुका था। गेटमैन जैसे ही खिमलासा रेलवे फाटक नंबर 6 को बंद कर रहा था।

तभी गुरुकुल चौराहा से खिमलासा रोड की ओर जा रहा एक पानी का टैंकर फाटक से टकरा गया। टैंकर चालक की लापरवाही के कारण फाटक का बूम टैंकर में फंसकर आगे तक चला गया और टैंकर का ट्रैक्टर रेल पटरियों पर जाकर रुक गया।

इस दौरान टैंकर से पानी भी गिरने लगा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक को हटाया।

राजकोट एक्सप्रेस लगभग 15 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही। बाद में अस्थाई गेट लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया गया और ट्रेनों को आगे रवाना किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मोन तो गेटमैन फाटक बंद कर रहा थाए तभी एक पानी का टैंकर चालक निकलने का प्रयास कर रहा था और फाटक से टकराकर उसे तोड़ दिया।

रेल फाटक के दोनों ओर लगी रही वाहनों की लम्बी कतार-

रेलवे फाटक टूटने के बाद फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे के कर्मचारियों ने सुधार कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान करीब एक घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा।

आरपीएफ प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक चालक जहां जान जोखिम में डालकर निकलते रहे तो चार पहिया वाहन चालक परेशान होते रहे।

Related Articles

Latest News