Sunday, December 7, 2025
Homeजन-मनहार्ट अटैक से BLO की मौत

हार्ट अटैक से BLO की मौत

 (हि.स.)। मंगलवार सुबह सिकंदराराऊ में बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जाता है कि बीएलओ अपने घर पर ही चक्कर खाकर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पत्नी का कहना है कि उन पर काम का बहुत प्रेशर था। लगातार कॉल आ रहे थे। जिसके चलते वो परेशान थे। पूरा मामला सिकंद्राराऊ कस्बे के ब्राह्मणपुरी मोहल्ले का है।

कमलकांत शर्मा (40) पुत्र देवेंद्र कुमार शर्मा गांव नावली लालपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे और बीएलओ का कार्य भी कर रहे थे। पत्नी नीलम शर्मा का कहना है कि अधिकारियों के फोन आते थे और काम का बहुत दबाव था। मैंने कई बार समझाया कि काम का इतना प्रेशर न लें लेकिन वो समझ नहीं रहे थे। आज सुबह अचानक जीने से उतर रहे थे तभी अचानक चक्कर खाकर गिर गए।

हम लोग उन्हें उठाकर पास के अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टर ने अलीगढ़ ले जाने को कहा। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चों को बिलखते छोड़ा है। इनमें 14 वर्षीय विनायक द्विवेदी कक्षा 6 का छात्र है। दूसरा पुष्कर द्विवेदी कक्षा चार का छात्र है। माधव द्विवेदी 8 वर्ष कक्षा 1 का छात्र है। चौथे पुत्र देव द्विवेदी की आयु डेढ़ साल है। कमलकांत की शादी 16 साल पहले हुई थी

। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। बीएलओ की मौत की सूचना मिलते ही सिकंद्राराऊ के एसडीएम और सीओ उनके घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद डीएम अतुल वत्स बीएलओ के घर पर पहुंचे और परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत की। डीएम अतुल वत्स ने बताया जिला प्रशासन एक परिवार की तरह से है।

सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन मृतक के बच्चों के लिए एफडी के रूप में जमा कराएंगे। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी इंटर पास है। उसे नौकरी दिलाने का काम भी किया जाएगा। काम का कोई प्रेशर नहीं था। यह जानकारी मिली है कि सुबह तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Latest News