पूरे देश में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने का केंपस ड्राइव के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत मध्य प्रदेश के बैतूल के औद्योगिक संस्थान केंद्र में जिला स्तर पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य योग्य आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियो को उत्कृष्ट रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
भोपाल संभाग के अंतर्गत इस ड्राइव में बैतूल के 140 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। स्मार्ट इलेक्ट्रिक मीटरो की स्थापना में कुल 35 अभ्यर्थिय का प्राथमिक स्तर पर चयन किया।
चयनित विद्यार्थियों ने बताया कि केंपस ड्राइव के माध्यम से उन्हें रोजगार प्राप्त हो गया है और उन्हें 15,000 से लेकर उनकी कार्यक्षमता के आधार पर वेतन दिया जायेगा।










