गौरीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्राचार्य डॉ एल एल अहिरवाल के नेतृत्व में शिशु एवं बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ गीता पांडे एवं डॉ सुनील जैन ने 550 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वर्ण प्राशन कराया
अभिभावक बड़े उत्साह से अपने बच्चों का स्वर्ण प्राशन कराने संस्था में उपस्थित हुए
बच्चों को होने वाली बीमारियों के बारे में और उन से बचाव के उपायों की जानकारी आए हुए बच्चों के अभिभावकों को दी गई
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ने से वे स्वस्थ रहते हैं और जल्दी जल्दी बीमार न पड़ने के कारण उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बहुत अच्छा होता है











