Sunday, February 15, 2026
Homeजन-मनमध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. अंजना तिवारी ने प्रस्तुत...

मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. अंजना तिवारी ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन

मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल रामपुर जबलपुर में गत दिवस वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बहनें शामिल हुई। इस अवसर पर सदस्य बहनों ने विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किया, जिसमें हास्य कविताएं, नाटक, नृत्य आदि की प्रस्तुतियां शामिल थी।

महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी ने महिला मंडल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष की गतिविधियों का संपूर्ण विवरण दिया। उन्होंने महिला मंडल के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर महिला मंडल की सचिव श्रीमती कविता निगम, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा खरे, सह सचिव डॉक्टर श्रीमती ज्योति परवार, बालक मंदिर कमेटी से श्रीमती प्रतिभा पटेल, श्रीमती प्रतिभा पाणी, श्रीमती सुजाता सिंह, पालना घर कमेटी से श्रीमती वंदना गायकवाड और किरण द्विवेदी उपस्थित रही।

Related Articles

Latest News