Homeजन-मनबिजली कंपनी ने महिला कार्मिकों के लिए आयोजित किया फ्री हेल्थ चेकअप...

बिजली कंपनी ने महिला कार्मिकों के लिए आयोजित किया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की मातृशक्तियों के लिये एक फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ. संजय मिश्रा के विशेष सहयोग से तरंग ऑडोटोरियम रामपुर में किया गया। कैंप के प्रारंभ में एमपी ट्रांसको के सलाहकार अजय श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता अतुल जोशी एवं एससी घोष ने वरिष्ठ महिला चिकित्सकों का स्वागत किया। 

एमपी ट्रांसको एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का फायदा उठाते हुये बड़ी संख्या में महिला कार्मिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कैंप में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, पैथालॉजी चेकअप किया गया।

एमपी ट्रांसको की ओर से  हेल्थ कैंप की संयोजक श्रीमति क्षमा शुक्ला के साथ आरके दीक्षित, सुश्री अंजु नीखरे, श्रीमति श्रद्धा तिवारी, श्रीमति नुसरत सिद्धकी, रिशिका उईके, सुरेश त्रिवेदी, इकबाल खान, तरूण विजयकर, सुमंत मिश्रा ने अपनी वालिंटियर सर्विसेस देकर कैंप को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. विनिता लूनावत, डॉ. अनुपमा पटेल, डॉ. अंशु साहनी, डॉ. राखी वाजपेयी, डॉ. निशा साहू के अलावा नर्सिंग आफिसर/फार्मिस्ट प्रतिभा डेविड, वर्षा नागेश्वर, दीप्ति चढ़ार, मीना ठाकरे, सरिता वर्मा, सरला धुर्वे, शिल्विया शर्मा, आश्रिता कुरैशी, सायनी मालवीय, सोनम साहू एवं राहुल मेश्राम ने सहयोग किया।

Related Articles

Latest News