Homeमध्य प्रदेशएमपी ट्रांसको की भर्ती में 26,079 आवेदकों में से परीक्षा देने पहुंचे...

एमपी ट्रांसको की भर्ती में 26,079 आवेदकों में से परीक्षा देने पहुंचे 19,905 उम्मीदवार

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में जनवरी 2025 मे जारी विज्ञापन के तहत विभिन्न पदों की भर्ती के पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में 565 पदों के लिए कुल 19,905 उम्मीदवार सम्मिलित हुए।

परीक्षा प्रदेश के सात शहरों के 11 केंद्रों पर 22 से 24 सितंबर तक आयोजित की गई, जिसमें सहायक अभियंता (ट्रांसको), कनिष्ठ अभियंता (ट्रांसको), कनिष्ठ अभियंता (सिविल), सब-स्टेशन अटेंडेंट एवं सर्वेयर अटेंडेंट के पद शामिल थे।

भर्ती हेतु कुल 26,079 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, किंतु मुख्य परीक्षा में 19,905 ही उपस्थित हुए।

इनमें सहायक अभियंता (ट्रांसको) के 3,125, कनिष्ठ अभियंता (ट्रांसको) के 6,710, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 1,326, सबस्टेशन अटेंडेंट के 8,663 तथा सर्वेयर अटेंडेंट पद के लिए 71 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Latest News