Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनपतंगें उड़ाईए मगर ध्यान रखें कि बिजली लाइनों में न उलझे कोई...

पतंगें उड़ाईए मगर ध्यान रखें कि बिजली लाइनों में न उलझे कोई डोर

बिजली कंपनी ने मकर संक्रांति पर पतंगें बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों, पोल से दूर उड़ाने की अपील की है। इससे लाइनों एवं आमजन को नुकसान हो सकता है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि लाइनों पर पतंगें एवं धागों के कारण फाल्ट होने से न केवल विद्युत प्रवाह अवरूद्ध हो जाता है, बल्कि हादसा होने का भी अंदेशा होता है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि धागे एवं पतंगों में प्रयुक्त होने वाली बांस की कमाची दोनों ही वस्तुएं लाइनों के लिए खतरा होती है, इसलिए पतंगबाजी लाइनों, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर से दूर की जाए, ताकि खुशी के त्यौहार को उमंग के साथ मनाया जा सके।

कंपनी ने बिजली के विद्युत पोल या तारों में उलझी पतंग को नहीं निकालने का भी आह्वान किया है। बिजली कंपनी ने इसी तरह गिल्ली डंडे का खेल भी लाइनों, डीपी से दूर खेलने का अनुरोध किया है, ताकि हादसे से बचा जा सके और विद्युत प्रवाह अवरोध की स्थिति न बने।

Related Articles

Latest News