सौंदर्य की नदी माँ नर्मदा के किनारे विश्व प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात के समीप भेड़ाघाट की संगमरमरी वादी में नर्मदा महोत्सव का आयोजन 5 और 6 अक्टूबर को होने जा रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद और नगर परिषद भेड़ाघाट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का एक आकर्षण फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। प्रतिभागी माँ नर्मदा के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद कर 11 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीत सकते हैं।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागी माँ नर्मदा के नयनाभिराम दृश्यों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा। प्रतियोगिता का विषय “माँ नर्मदा का प्राकृतिक सौंदर्य” होगा। संस्कृति परिषद के सीईओ पीयूष दुबे के अनुसार यह प्रतियोगिता रचनात्मकता और नवाचार का एक अमाँ नर्मदा के प्राकृतिक सौंदर्य पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन नूठा मंच है। फोटोग्राफर्स अपने कैमरे की तीसरी नजर से माँ नर्मदा के अनुपम सौंदर्य को कैद कर पुरस्कार जीत सकते हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रतिभागियों Narmadaको नगर परिषद भेड़ाघाट में उपस्थित होकर या मोबाइल नंबर 7415212554 पर संपर्क कर पंजीयन कराना होगा। फोटग्राफर्स को अंतिम तिथि 4 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक फोटोग्राफ जमा करने होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को 2 सर्वश्रेष्ठ रंगीन फोटोग्राफ (20×30 सेंटीमीटर या 12×18 सेंटीमीटर) जमा करने होंगे। जिन पर नाम, पता और दूरभाष अंकित करना होगा।
प्रतियोगिता के लिये लम्हेटाघाट से भेड़ाघाट के बीच माँ नर्मदा के प्रवाह क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य के फोटोग्राफ ही मान्य होंगे। प्ररियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7 हजार 100 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार 100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी और प्रशस्ति पत्र दिये जायेंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को होगी तथा पुरस्कार वितरण 6 अक्टूबर को नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन के आयोजनों के दौरान किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले फोटोग्राफर्स को केवल वास्तविक और बिना एडिटिंग के फोटोग्राफ मान्य होंगे।











