मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विभिन्न वर्गों में उर्दू भाषा एवं उर्दू लिपि में लघुकथाएं (अफ़सांचे) आमंत्रित की गई है।
इसमें प्रथम वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी के लिये अफ़सांचे एवं लघु कथाएं और द्वितीय वर्ग में समस्त महाविद्यालयालीन विद्यार्थियों के लिये लघु कथा और अफ़सांचे आमंत्रित है।
विद्यार्थी को अफसांचे एवं लघु कथाएं उर्दू अकादमी के मेल पर भेजना होंगी। विस्तृत जानकारी मोबाइल नम्बर 7000815183 पर प्राप्त की जा सकती है। प्रति व्यक्ति केवल एक ही लघुकथा (अफ़सांचा) भेज सकता है।
लघुकथा (अफ़सांचा) मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की ईमेल आईडी tamseel.mpurduacademy@gmail.com पर 14 सितम्बर तक भेजी जा सकती है।
प्रत्येक वर्ग से 3-3 कहानियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जाएँगे। कहानी चयनकर्ताओं का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।











