Tuesday, June 16, 2026
Homeजन-मनरेड‍ियो साक्षात्कारों के संकलन साहित्य संवाद पुस्तक का विमोचन 6 अप्रैल को

रेड‍ियो साक्षात्कारों के संकलन साहित्य संवाद पुस्तक का विमोचन 6 अप्रैल को

पहल के तत्वावधान में हिन्दी और उर्दू के प्रत‍िष्ठ‍ित साहित्यकारों के वरिष्ठ प्रसारण कर्मी गर्जन सिंह वरकड़े द्वारा लिए गए रेड‍ियो साक्षात्कारों के संकलन ‘साहित्य संवाद’ का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन 6 अप्रैल को सायं 7 बजे रानी दुर्गावती संग्रहालय की कला वीथ‍िका में किया गया है।

कार्यक्रम की मुख्य अत‍िथ‍ि विख्यात लेख‍िका ममता कालिया और मुख्य वक्ता बीबीसी कर्मी, वर‍िष्ठ प्रसारक व लेखक मधुकर उपाध्याय होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ आलोचक डॉ. भारती शुक्ला एवं व‍िश‍िष्ट अति‍थ‍ि चर्चित कथाकार राजेन्द्र दानी होंगे। पहल ने विमोचन कार्यक्रम में नगर के साहित्यकारों व संस्कृति कर्मियों से उपस्थि‍ति का अनुरोध किया है।

Related Articles

Latest News