Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनखेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में कई राज्यों के आदिवासी युवा लेंगे भाग

खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में कई राज्यों के आदिवासी युवा लेंगे भाग

 (हि.स.)। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के खेलो इंडिया योजना अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पहली बार खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2025 की मेजबानी का दायित्व छत्तीसगढ़ के बस्तर को सौंपा है। यह गरिमामय आयोजन शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर और इन्दिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में जनवरी 2026 में होगा।

जिसमें देशभर के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1200 आदिवासी खिलाड़ी भाग लेंगे। बताया गया कि इस आयोजन के अंतर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी और मल्लखम्भ खेलों का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत यह नई पहल आदिवासी युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी।

राज्य खेल संचालक तनुजा सलाम ने कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है, और इसके सफल संचालन हेतु समस्त आगामी तैयारियां समय पर करने के निर्देश दिए हैं। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में पारंपरिक व प्रतिस्पर्धात्मक खेल एथलेटिक्स, तीरंदाजी के साथ मल्लखंभ को प्रदर्शनात्मक रूप में शामिल किया गया है। आयोजन के लिए धरमपुरा क्रीडा परिसर और इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम को प्रारंभिक चरण में स्वीकृति प्रदान की गई है

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की उच्च स्तरीय दल में शामिल संचालक ममता ओझा, उपसंचालक श्रीनिवास मालेकार, गोपाल कंदपाल, आदित्य ब्रम्हे खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम, संचालनालय से अधिकारी गिरीश शुक्ल, टीएन रेड्डी तथा जगदलपुर से डीएस नेताम, वेद प्रकाश सोनी, कोटेश्वर नायडू और प्रदीप साहू ने आज गुरूवार काे मैदानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर एवं सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग ऋषिकेश तिवारी ने दल को स्थल की जानकारी दी और आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Related Articles

Latest News