Friday, July 31, 2026
Homeजन-मनसिलीगुड़ी में उत्तरबंग पौष मेले का शुभारंभ

सिलीगुड़ी में उत्तरबंग पौष मेले का शुभारंभ

सिलीगुड़ी (हि.स.)। रंगारंग शोभायात्रा के माध्यम से शनिवार से सिलीगुड़ी में उत्तरबंग पौष मेले की शुरुआत हो गई है। पौष मेले का आयोजन सूर्यसेन पार्क संलग्न महानंदा नदी के किनारे किया गया है।

विद्यापति अग्रवाल ने कहा कि सिलीगुड़ी में हर वर्ष उत्तरबंग पौष मेले का आयोजन किया जाता है। आज पौष मेला की शुरुआत में एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। पौष मेले में सिर्फ पिठा पुली ही नहीं बल्कि अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें भी है। मेले में करीब 40 स्टॉलें लगे हैं। यह मेला दो जनवरी तक चलेगी।

Related Articles

Latest News