Monday, March 16, 2026
Homeजन-मनमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मिलेगा रोजगार, निःशुल्क दिया जायेगा प्रशिक्षण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मिलेगा रोजगार, निःशुल्क दिया जायेगा प्रशिक्षण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण एवं विपणन के लिए जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन छिंदवाड़ा ने कार्ययोजना तैयार की है। समाज संगठन महिला इकाई ने निर्णय लिया कि महिलाएं घरेलू स्तर पर उद्यम संचालित कर रही हैं, उन्हें एक मंच पर लाकर विपणन में सहयोग किया जाएगा।

महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। इसके लिए पवार समाज भवन चंदनगांव में गणेशोत्सव पर्व पर 29 से 31 अगस्त तक रोजगार मेला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। संगठन की नगर महिला संयोजक रंजू पवार ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई महिलाएं घरेलू स्तर पर रोजगार मूलक व्यवसाय कर रही हैं।

इन महिलाओं के उत्पाद आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सहकार की भावना से पहल की जा रही है। पवार समाज नगर इकाई के अध्यक्ष हरीश घागरे, जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन के अध्यक्ष हेमंत पवार आदि ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Latest News