Monday, March 10, 2025
Homeएमपीमध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश...

मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी हुए सेवानिवृत्त

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमपी द्विवेदी 62 वर्ष की उम्र पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए है।

शासकीय सेवा में रहते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद में रहते हुए अनेक कर्मचारियों के हित के निर्णय करवाने के प्रयास किए थे।

जबलपुर से मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला संयोजक अटल उपाध्याय, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वदिप पटेरिया, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सह संयोजक नरेश शुक्ला, देवेंद्र पचौरी, मध्य प्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ के इंद्रप्रताप यादव, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ प्रांतीय सचिव अजय दुबे, मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजिनियर एसोसियेसन के देव दोनेरिया, योगेन्द्र मिश्रा, वाहन चालक संघ के बिहारी ने सेवानिवृत्त होने पर एमपी द्विवेदी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सेवानिवृत्त होने के पश्चात पेंसनरों की मांगों के साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को भी उठाते रहने का आग्रह किया है।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu