एमपी के बिजली कर्मी भारतीय जनता पार्टी का चुनावी वादा याद दिलाने भाजपा नेताओं को सौंप रहे मांगपत्र

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जबलपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव को भारतीय जनता पार्टी का चुनावी वादा याद दिलाते हुए मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के मांग पत्र में मांग की गई है कि आउटसोर्स कर्मचारियों का बिजली कंपनियों में संविलियन किया जाए। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी जन संकल्प पत्र 2013 के अनुसार सभी संविदा विद्युत कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जावे। नियमित कर्मचारियों को फ्रिंज बेनिफिट दिया जाए।

इस अवसर पर संघ के मोहन दुबे, अरुण मालवीय, सुरेंद्र मिश्रा, आजाद सिकरवार, विनोद दास, राजेश शरण, अजय कश्यप, विक्की विश्वकर्मा, जगदीश मेहरा आदि उपस्थित थे।