मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के तत्वावधान में जेनको क्रिकेट व अन्य खेलों का आयोजन 5 से 10 फरवरी तक रामपुर परिसर स्थित पाण्डुताल मैदान में किया गया है।
इसमें पुरूष व महिलाओं की टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा और महिलाओं के लिए स्पून लेमन रेस व चेयर रेस का आयोजन होगा। स्पर्धाओं में पावर जनेरटिंग कंपनी के मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों के कार्मिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह करेंगे।
क्रिकेट लीग में 6 टीमों के बीच होगा मुकाबला
जेनको क्रिकेट लीग में पुरूष अभियंताओं व कार्मिकों की 6 टीमें रायल्स, लीजेन्ड्स, हिटर्स, वारियर्स, ग्लेडीएटर्स व चार्जर्स के मध्य मुकाबला होगा। महिला कार्मिकों की दो टीमें वंडर वुमेन्स व पावर एंजेल्स बनाई गई हैं जिनके मध्य मुकाबला होगा। जेनको क्रिकेट लीग में अधीक्षण अभियंताओं व इनसे उच्च पदों के कार्मिक की दो टीमें चेलेंजर्स व टाइटन भी क्रिकेट लीग में उतरेंगी।
सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समिति का गठन
जेनको क्रिकेट लीग व खेल स्पर्धा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए एक समिति गठित की गई है। इस समिति का अध्यक्ष संयुक्त सचिव अमन लूम्बा व सचिव उप महाप्रबंधक दीपक निगम को बनाया गया है।
समिति के अन्य सदस्य हैं- लोकेश कुमार उपाध्याय, सुशील कुमार पाल, प्रशांत सिंह भदौरिया, विकास कुमार शुक्ला, विनीत त्रिपाठी, के. विनय राव, आनंद गुप्ता, अतुल यादव, कुशल जैन, सुहैल मोहम्मद, महेन्द्र कुमार सोनी, आदर्श कुमार तिवारी, अमित सिंह चौहान, राजकिशोर सिंह, विक्रम सिंह बनाफर, योगेश साहू व सुशील कुमार पाण्डेय। महिलाओं की खेल स्पर्धाओं के लिए प्रभारी स्मिता नवेरिया, स्मृति उपाध्याय, खुशबू शर्मा, मनीषा झारिया बनाई गईं हैं।
रामपुर स्थित पाण्डुताल मैदान में क्रिकेट लीग के अंतर्गत प्रतिदिन दो मैचों का आयोजन होगा। प्रथम मैच दोपहर 1 बजे से और दूसरा मैच 3:30 बजे से शुरु होंगे।