फ्यूजन ऊर्जा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष में एक गेम चेंजर

एमपी पावर ट्रांसमिशन एवं जेनरेटिंग कंपनी के पूर्व प्रबंध संचालक प्रभाकर ए.आर. बेंडे का एक सामायिक लेख ऊर्जा क्षेत्र की प्रसिद्ध पावर लाइन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस लेख में प्रभाकर ए.आर. बेंडे ने जलवायु परिवर्तन और इसके कारण पर्यावरणीय सुरक्षा पर वैश्विक प्रभाव के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत कर फ्यूजन ऊर्जा के व्यापक उपयोग पर जोर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पावर सेक्टर के गहरे जानकार के रूप में विख्यात प्रभाकर ए.आर. बेंडे के इस लेख पर ऊर्जा विशेषज्ञों ने फ्यूजन ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के कारण जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिये प्रभाकर ए.आर. बेंडे द्वारा सुझाये गये तरीकों का सर्मथन किया है। प्रभाकर ए.आर. बेंडे ने अपने लेख में इंगित किया है कि मौजूदा नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए महत्वपूर्ण तत्व हैं, और यह परमाणु विस्फोट ऊर्जा से बेहतर विकल्प है।

प्रभाकर ए.आर. बेंडे ने विभिन्न शोध पत्रों के अध्य्यन के बाद लिखा है कि फ्यूजन ऊर्जा, परमाणु विस्फोट ऊर्जा के एक विकल्प के रूप में कार्य कर सकती है, ताकि भारत जैसे देश में निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसलिये ऐसी नई प्रौद्योगिकियों का विकास करना आवश्यक हो जाता है, जो समान रूप से प्रभावी हों और बेस लोड पावर आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हों।

परमाणु फ्यूजन प्रौद्योगिकी, जो अभी भी विकासाधीन है, एक गेम चेंजर बनने की क्षमता रखती है क्योंकि यह कोई महत्वपूर्ण पर्यावरणीय खतरे के बिना साफ और लगभग असीम ऊर्जा उत्पन्न करने में सक्षम है।