Sunday, March 15, 2026
Homeसाहित्यदो दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम "अभिव्यक्ति" का आयोजन हुआ संपन्न

दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम “अभिव्यक्ति” का आयोजन हुआ संपन्न

जबलपुर– जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अजय दुबे ने बताया कि में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के कार्यक्रम “अभिव्यक्ति” का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट ) में किया गया।

कार्यक्रम दिनांक 11 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 फरवरी 2026 को समाप्त हुआ.उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान जबलपुर की प्रभारी संचालक श्रीमती लक्ष्मी पवैया मुख्य अतिथि रही ।

कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थी द्वारा दी गई ।जिसके अंतर्गत एकल गायन, सामूहिक गायन,एकल नृत्य , सामूहिक नृत्य, रोल प्ले, लघु नाटिका , फैंसी ड्रेस इत्यादि का प्रदर्शन किया गया ।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएसएम (शिक्षा महाविद्यालय ) की प्राचार्य श्रीमती एफ. इक्का रही । प्राचार्य ने अपने संबोधन में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है ,उनके व्यक्तित्व का विकास होता है तथा विभिन्न राज्यों की संस्कृति से उनका परिचय होता है।

उक्त कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य श्री अजय कुमार दुबे ,सहायक प्राध्यापक श्री सुनील शर्मा ,श्री वाई.एन.द्विवेदी व्याख्याता केशव दुबे ,अंजू त्रिपाठी ,अनुपमा गुप्ता, कल्पना द्विवेदी ,रजनी व्यवहार रजनी बहरे ,श्री मनिहार ,श्री प्रवीण सोनी , जितेंद्र द्विवेदी ,श्री दिनेश सोनकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की व्याख्याता श्रीमती भावना दुबे एवं श्री केशव दुबे द्वारा किया गया।

Related Articles

Latest News