माता गुजरी महिला में महाविद्यालय में ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता “आजादी के रंग” का आयोजन किया गया जिसका निर्देशन महाविद्यालय के निदेशक डॉ सुनील कुमार पाहवा, प्राचार्य डॉ संगीता झाम्ब एवं विभागाध्यक्ष राकेश तिवारी के द्वारा किया गया । इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वतंत्रता विषय को लेकर आकर्षक पोस्टर बनाएं । इस प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीकॉम की करीब 26 छात्राओं ने भाग लिया ।
प्रथम स्थान तान्या पाखरे द्वितीय सुरभि पटेल तृतीय स्थान अनन्या नामदेव ने प्राप्त किया । सांत्वना पुरस्कार ऋषिता राजपूत, सृष्टि विश्वकर्मा ने प्राप्त किया प्राप्त किया । निर्णायक की भूमिका में डॉ राकेश तिवारी, डॉ कीर्ति श्रीवास्तव एवं सुश्री आकांक्षा नामदेव रही ।
इस अवसर पर डॉ दीप्ति मिश्रा, डॉ प्रभा पहारिया, डॉ पूनम शर्मा, डॉ रीता मुखर्जी डॉ सपना श्रीवास्तव, डा अल्पना सिंह, डॉ भारती रजक, डॉ रत्ना वर्मा, डॉ अंजू मिश्रा पांडे, राफेल परस्ते ,अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, अर्पिता बनर्जी, शुभी त्रिवेदी उपस्थित रहे । छात्रों को प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।








