पूर्व विधायक स्वर्गीय डीपी पाठक की ग्यारहवीं पुण्य तिथि पर श्रमशक्त‍ि दिवस का आयोजन

पूर्व विधायक, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, श्रमिक नेता स्वर्गीय डीपी पाठक इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन काउंसिल (इंटक) के गठन से ही जुड़ गए और उनका मुत्युपर्यन्त श्रम कल्याण कार्यों से गहरा नाता रहा। स्वर्गीय डीपी पाठक की पहचान मध्यप्रदेश ही नहीं वरन् देश के विद्युत श्रमिक जगत के इतिहास पुरूष के रूप में रही है। स्वर्गीय पाठक 22 श्रम संगठनों के माध्यम से श्रमिक कल्याण कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई और कर्मचारी कल्याण का महत्वपूर्ण कार्य किया। वे कर्मचारियों, श्रमिकों के लिए सदैव समर्पित थे। 11 फरवरी 2011 को ब्रम्हलीन हुए डीपी पाठक की आज ग्यारहवीं  पुण्य तिथि‍ है।

फेडरेशन के यूके पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमशक्त‍ि दिवस का आयोजन संचालन संधारण संभाग रायल होटल बिल्डिंग परिसर में शनिवार 12 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में श्याम मोहन वर्मा, एसपी मिश्रा और सीताराम कुरचानिया को अतिथियों के रूप मे आमंत्रित किया है।  

वर्ष 1977 में स्वर्गीय डीपी पाठक पनागर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक के रूप में विजयी हुए। उन्होंने वर्ष 1972 से लगातार 8 वर्षों तक जबलपुर शहर के नगर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए जबलपुर शहर में कांग्रेस को एक नई पहचान व दिशा दी। श्री पाठक जबलपुर शहर के पहले युवक कांग्रेस अध्यक्ष थे। स्वर्गीय डीपी पाठक ने मुत्युपर्यन्त मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल में प्रतिनिधि‍ संघ मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ (फेडरेशन) के संस्थापक महामंत्री के रूप में नेतृत्व किया। वे भारतीय राष्ट्रीय विद्युत मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सेक्रेटरी जनरल, इंडियन नेशनल सीमेंट वर्क्स फेडरेशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखि‍ल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के संगठन मंत्री और मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने प्रदेश इंटक के महामंत्री के रूप में भी कार्य किया। स्वर्गीय पाठक एसीसी कैमोर, मैहर सीमेंट, जेपी सीमेंट रीवा, डायमंड सीमेंट दमोह व बिरला सीमेंट फैक्ट्री सतना में कार्यरत इंटक के श्रमिक संगठनों में वि‍भि‍न्न पदों पर कार्य करते हुए, सीमेंट उद्योग में कार्यरत श्रमिकों व उनके परिवारजनों के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनका उल्लेख आज भी किया जाता है। श्री पाठक मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित मध्यप्रदेश श्रम कल्याण परिषद व श्रम सलाहकार परिषद के जीवन पर्यन्त सदस्य रहे। उन्होंने अनेक अवसरों पर उपर्युक्त समितियों की अध्यक्षता भी की।

मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ (फेडरेशन) के सुनील कुरेले, राकेश पाठक, आरएस परिहार, अनूप वर्मा, केदार अग्नि‍होत्री, एसके तिवारी, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, एमपी तिवारी, एसके पचौरी, मोहन श्रीवास, दिलीप पाठक, विमल महापात्रा, मनोज पाठक, ब्रजमोहन विश्वकर्मा, जुबेर खान, एसके दुबे, पीडी ताम्हनकर, रिचर्ड जेम्स लाल, राजेश श्रीवास्तव, अनिक अहमद खान ने सभी कर्मचारियों से कार्यक्रम में उपस्थ‍ित होने का आग्रह किया है।