Railway News: साफ हुआ ट्रेक मेन्टेनर्स के ट्रांसफर का रास्ता, WCRMS ने पीएनएम में कराया फैसला

पश्चिम मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों एवं मंडलो में कार्यरत रेल ट्रेकमेन्टेनर्स कर्मचारियों के अपने मनचाहे मंडल में स्थानांतरण का रास्ता साफ हो गया है। मज़दूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि लंबे समय से स्वयं के अनुरोध पर पमरे के अन्य मंडल में ट्रांसफर पर जाने के लिए लंबित आवेदनों को रेल मजदूर संघ ने मुख्यालय पीएनएम में प्रमुख मुख्य अभियंता अनिल कुमार पांडे के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा।

जिस पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुये भोपाल, जबलपुर एवं कोटा मंडलों से लंबित आवेदनो की सूची मंगवाई है, जिस पर शीघ्र ही इनके स्थानांतरण के आवेदनों पर कार्यवाही की जायेगी साथ ही अन्य जोनो में भी जाने वाले कर्मचारियों के आवदनो पर भी विचार किया जायेगा।

बैठक के दूसरे दिन भी कर्मचारियों के कई मुद्दे पर चर्चा उपरांत समाधान निकला। भोपाल कोच फैक्ट्री की जर्जर सड़क, इटारसी स्टेशन से डीजल शेड तक खस्ता हाल तथा कटनी से एनकेज तक की दयनीय सड़क को नए सिरे से बनाने का निर्णय हुआ। रेल आवासो की मरमत, पुताई तथा समुचित विद्युत वायरिंग कराने का भी निर्णय हुआ। संघ के आग्रह पर रेल कर्मचारियों व उनके परिवार जनो के लिए बीना में सामुदायिक भवन का निर्माण करने हेतु स्वीकृति मिली।

संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, राजेश पांडे, एसके गुप्ता, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, अब्दुल खालिक, मनोज अग्रवाल, संयुक्त महासचिव सतीश कुमार, आरके शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, जोनल संगठन सचिव बीएल मिश्रा. अवधेश तिवारी, एके सिन्हा, आरए सिंह, सुश्री अमृत कौर, श्रीमति कुन्ती देवी, श्रीमति निशा माल्या, श्रीमति सिया पचौरी, अशोक पाठक, वीरेश तिवारी, हर्ष वर्मा, डीके शर्मा, वीपी सिंह, पुष्पेन्द्र, सरताज हुसैन आदि उपस्थित रहे।