रेलवे मज़दूर संघ ने किया जबलपुर रेलवे कॉलोनी में औषधीय पौधारोपण

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ आर.पी. भटनागर के निर्देशानुसार महिला विंग महामंत्री एवं उपाध्यक्ष श्रीमति सविता त्रिपाठी द्वारा गुरुवार 8 सितंबर को जबलपुर 20 खोली रेलवे कालोनी में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति अशोका विश्वास उपस्थित थी।

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, महामंत्री अशोक शर्मा, सयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सहा. महामंत्री एस.के. सिन्हा, आर.ए. सिंह, ओपी चौकसे, रूपेश गुप्ता एवं वरि. नेत्री प्रमिला दुबे, दुर्गा तिवारी, कमला कोरी, शिमला शर्मा, रिनी, अंजुलिका, सुनीता, रंजनी, प्रिया आदि सभी के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफल हुआ।

पौधारोपण में नीम, अशोक और आंवला के पौधे आदि औधषि के रूप में लगाये गये। इस मौके पर  मुख्य अतिथि श्रीमति अशोका विश्वास, महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल द्वारा वृक्षो का महत्व समझाया व प्रकृति को संवारने एवं मानव कल्याण हेतु सभी से अनुरोध किया की कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं।