Sunday, April 28, 2024
Homeलोकमंचइतिहास के पन्नों में 19 जनवरीः 'ययाति' के रचयिता का जन्म

इतिहास के पन्नों में 19 जनवरीः ‘ययाति’ के रचयिता का जन्म

सुप्रसिद्ध मराठी साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का 19 जनवरी 1898 में महाराष्ट्र के सांगली में जन्म हुआ। खांडेकर को उनकी उत्कृष्ट साहित्य साधना के लिए 1960 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (मराठी), 1968 में पद्म भूषण, 1974 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मराठी के इस चर्चित रचनाकार का 02 सितंबर 1976 को निधन हो गया। उनके सम्मान में 1998 में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया था।

उन्होंने उपन्यासों और कहानियों के अलावा नाटक, निबंध और आलोचनात्मक निबंध लिखे। खांडेकर के ललित निबंध उनकी भाषा शैली के कारण काफी पसंद किए जाते हैं। जिनमें उनके उपन्यास ययाति को आज भी व्यापक रूप से पढ़ा और सराहा जाता है। उन्होंने खांडेकर ने ययाति सहित 16 उपन्यास लिखे। इनमें हृदयाची हाक, कांचनमृग, उल्का, पहिले प्रेम, अमृतवेल, अश्रु, सोनेरी स्वप्ने भंगलेली शामिल हैं। उनकी कृतियों के आधार पर मराठी में छाया, ज्वाला, देवता, अमृत, धर्मपत्नी और परदेशी फिल्में बनीं। उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों की पटकथा भी लिखी।

अहम घटनाएंः

2020 – विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने।

2010- पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है।

2008- श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।

2007 – जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।

2005 – सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इनकार किया।

1986 – पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया।

1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।

1966 – इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।

1942 – ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।

1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर क़ब्ज़ा किया।

1795 – फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।

जन्म

1949 – जगजीत सिंह दर्दी – दिग्गज पत्रकार, शिक्षाविद् और पंजाबी अखबार ‘चढ़दीकला’के एडिटर-इन-चीफ।

1935 – सौमित्र चटर्जी – बंगाली फ़िल्म अभिनेता।

1920 – ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार – संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव थे।

1919 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।

1898 – विष्णु सखाराम खांडेकर – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।

1855 – जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर – भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।

1809 – लेखक ‘एडगर एलन पो’ का जन्म।

1736 – स्कॉटिश आविष्कारक ‘जेम्स वाट’ का जन्म।

निधन

2021 – माता प्रसाद – भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

2021 – वी. शांता – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक थीं।

2019 – अतीन बंद्योपाध्याय – बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

2015 – रजनी कोठारी- राजनीतिक विचारक एवं लेखक

2012 – एंथनी गोंज़ाल्विस – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद।

2010 – के. एस. अशवाथ, कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1995 – उपेंद्रनाथ अश्क- हिन्दी साहित्यकार।

1990 – आचार्य रजनीश- भारतीय विचारक और धर्मगुरु का पुणे में निधन।

1905 – देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर)- नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक।

1597 – मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप।

टॉप न्यूज