Tuesday, May 7, 2024
Homeलोकमंचइतिहास के पन्नों में 27 जनवरीः बावरा बन छाप छोड़ने वाले अभिनेता...

इतिहास के पन्नों में 27 जनवरीः बावरा बन छाप छोड़ने वाले अभिनेता का निधन

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में भारत भूषण का नाम शामिल है। कालिदास, तानसेन, कबीर और मिर्जा गालिब जैसे चरित्रों को नया रूप देने वाले अभिनेता भारत भूषण का जन्म 14 जून 1920 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ।

उन्होंने भक्त कबीर (1942), भाईचारा (1943), सुहागरात (1948), उधार (1949), रंगीला राजस्थान (1949), एक थी लड़की (1949), राम दर्शन (1950), किसी की याद (1950), भाई-बहन (1950), आंखें (1950), सागर (1951), हमारी शान (1951), आनंदमठ और मां (1952) फिल्मों में काम किया।

50 के दशक में जब फिल्मी दुनिया पर राजकपूर, देवानंद और दिलीप कुमार का राज था, उस दौर में भारत भूषण ने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने करीब 30 फिल्में कीं जिनमें बैजू बावरा, आनदमंठ, मिर्जा गालिब और मुड़-मुड़ के ना देख- को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।

हालांकि जीवन के आखिरी दौर में उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि गुजारा चलाने के लिए उन्हें दोयम दर्जे की फिल्मों में छोटी भूमिकाएं करने को मजबूर होना पड़ा था। 27 जनवरी 1992 में भारत भूषण का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1888 – नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।

1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948 – पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधार शिला रखी गयी।

1967- ‘अपोलो ’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।

1969 – इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फाँसी की सजा सुनायी गयी।

1974 – राष्ट्रपति वीवी गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1988 – पहली बार हेलिकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

2008- पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।

इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।

2013 – अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

जन्म

1999 – बिंदिया रानी देवी- भारत की महिला भारोत्तोलक।

1978 – कॉनराड संगमा- मेघालय राज्य से एक भारतीय राजनेता तथा मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री।

1956 – अमर सिंह- भारतीय राजनीतिज्ञ।

1926 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य- भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।

1922 – अजीत – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता।

1907 – पण्डित सीताराम चतुर्वेदी- प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।

1901 – लक्ष्मण शास्त्री जोशी – प्रमुख मराठी लेखक।

1889 – मुनि जिनविजय – प्राचीन भारतीय साहित्य के अन्वेषी व संपादक थे।

1886 – राधाबिनोद पाल – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश थे।

1884 – रघुनाथ कृष्ण फड़के – पद्मश्री से सम्मानित भारतीय मूर्तिकार थे।

निधन

2007- कमलेश्वर हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक

2009 – आर. वेंकटरमन, भारत के 8वें राष्ट्रपति

2010- गुम्माडी वेंकटेश्वर राव, तेलुगु चलचित्र अभिनेता

1992- भारत भूषण, प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता।

1986 – निखिल बनर्जी- 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक थे।

टॉप न्यूज