Saturday, April 27, 2024
Homeलोकमंचइंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के जबलपुर लोकल सेंटर द्वारा प्रकाशित ’अभियंता बन्धु’ पत्रिका...

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के जबलपुर लोकल सेंटर द्वारा प्रकाशित ’अभियंता बन्धु’ पत्रिका का चेन्नई में विमोचन

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय भाषा प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में ’अभियंता बन्धु’ पत्रिका का प्रकाशन अपने विभिन्न केन्द्रो के माध्यम से किया जाता है। जिसमें सभी क्षेत्रीय भाषाओं के लेख प्रकाशित होते है। प्रतिवर्ष होने वाली इंडियन इंजीनियरिंग कांग्रेस में इस पत्रिका का विमोचन किया जाता है।

इस वर्ष 2022-2023 ’अभियंता बन्धु’ पत्रिका का प्रकाशन की जिम्मेदारी जबलपुर लोकल सेंटर को मिली था। इस पत्रिका का विमोचन चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित 37वीं इंडियन इंजीनियरिंग कांग्रेस में किया गया।

विमोचन में संस्था के प्रेसिडेंट डॉ. हेमंत ठाकरे, प्रेसिडेंट (चयनित) 2023 इंजी. चिन्मय देबनाथ, पूर्व प्रेसिडेंट नरेन्द्र सिंह, जबलपुर लोकल सेंटर के अध्यक्ष इंजी. प्रकाश चंद्र दुबे, मानसेवी सचिव इंजी. संजय मेहता, पत्रिका के मुख्य संपादक इंजी. सुरेन्द्र सिंह पवार, काउन्सिल मेम्बर इंजीनियर राकेश राठौर एवं मध्य प्रदेश स्टेट सेंटर के अध्यक्ष इंजी. राजेश बिसारिया उपस्थित थे।

टॉप न्यूज